फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चांदपुर में युवकों को जेल भेजना गलत : देशवाल

चांदपुर में युवकों को जेल भेजना गलत : देशवाल

Mon, 25 Feb 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर में युवकों को जेल भेजना गलत : देशवाल
चांदपुर में युवकों को जेल भेजना गलत : देशवाल
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि चांदपुर में युवकों को मात्र यह कहने पर कि सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। चिताओं की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई और तुम्हें प्रचार की पड़ी है। ऐसा कहने वालों को जेल भेेजना बड़ी ही शर्मनाक घटना है। इस मामले को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जानकारी जुटाकर उनके पास भेजने के निर्देश दिए हैं।

एक बयान में प्रवीण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पत्थर मारने वालों को नादान कहकर छोड़ देती है। इसका नतीजा हमारे सैनिकों को भुगतना पड़ता है। दूसरी ओर उन देशभक्त नौजवानों को जिनके दिलों में सीमा पर हुए हादसे का दर्द है। उनका मात्र यह कहना अखर गया और हाथापाई मारपीट पर उतारू हो गए। लोकसभा चुनाव में नौजवान इसका बदला अवश्य लेंगे। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजनों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रालोद ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed