फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवाओं से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा

युवाओं से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा

Sun, 24 Feb 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
युवाओं से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा
पलायन की दी चेतावनी पर हरकत में आई पुलिस, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव के युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पलायन की चेतावनी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तहसील के गांव पुरुषोत्तमपुर निवासी ऋषिपाल का पुत्र रोहित कार से शुक्रवार सुबह घर से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर सड़क पर मौजूद पड़ोसी गांव शाहपुरा के कुछ युवकों का रोहित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुरुषोत्तमपुर के ग्रामीणों ने युवाओं को समझा बुझाकर उनके गांव भेज दिया। आरोप है कि कुछ समय बाद शाहपुरा के कुछ ग्रामीणों ने पुरुषोत्तमपुर पर धावा बोल दिया। इस दौरान साहनपुर निवासी दो युवकों को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुरुषोत्तमपुर के ग्रामीणों ने थाने में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर ग्रामीणों घर लौट आए। पंकज, संजय, ऋषिपाल, बाबू, बृजपाल, अमित, उर्मिला, रज्जो, सुनीता, कमला, छोटी ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर नाराजगी व्यक्त की। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी देते हुए कुछ घरों पर यह मकान बिकाऊ लिख दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ के निर्देश पर कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार ने गांव शाहपुरा निवासी लवी, पुखराज, भानू और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed