{"_id":"5bad2f20867a557ebc1953fd","slug":"171538076448-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बंद रहेंगे दिल्ली रूट के दो रेल फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बंद रहेंगे दिल्ली रूट के दो रेल फाटक
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नार्दर्न रेलवे के अमरोहा दिल्ली रूट पर दो रेल फाटक तीन दिन बंद रहेंगे। ये रेल फाटक 32/सी और 33/सी होंगे। शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन रेल फाटक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान अमरोहा-काफूरपुर के बीच रेल ट्रैक पर मशीनों से काम किया जाएगा। वाहनों को वैकल्पिक सड़क यातायात से निकाला जाएगा।
इन दिनों नार्दन रेलवे में ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। पिछले दिनों गजरौला में ब्लाक लेकर मरम्मत का काम किया गया। अमरोहा और काफूरपुर के बीच तीन दिन तक ट्रैक पर काम चलेगा। जो 28 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान रेलवे फाटक संख्या 32/सी (किमी-37/02-04, धकतोड़ा तथा बुखारपुर के बीच) और रेलवे फाटक संख्या 33/सी (किमी-37/29-31) को सड़क यात्रा के लिए तीन दिन तक बंद रखा जाएगा। रेलवे फाटक बंद रहने की स्थिति में वाहनों को वैकल्पिक सड़क यातायात फाटक से निकाला जाएगा। इस संबंध में रेलवे की ओर से एसडीएम को पत्र भेजा गया है।