फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर भैंस की मौत, रोड जाम

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर भैंस की मौत, रोड जाम

Fri, 28 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर भैंस की मौत, रोड जाम
हसनपुर। मंडी समिति के निकट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अमरोहा-हसनपुर रोड जाम कर हंगामा किया। परिजनों को बिजली विभाग के मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर पुलिस ने उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे जाम रहने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी की मढैयां (बनाफल) निवासी संजीव पुत्र प्रकाश अपनी भैंस चारने के लिए गया गया था। जैसे ही मंडी समिति के निकट पहुंचा तभी भैंस सड़क किनारे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हसनपुर-अमरोहा रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौक पर पहुंच गए और लोगों को समझाया। लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद इंस्पेक्टर ने बिजली विभाग से हरसंभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक रोड जाम रहने के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed