{"_id":"5b902bc1867a5501a1763b21","slug":"171536175041-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को कलक्ट्रेट में गरजे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को कलक्ट्रेट में गरजे शिक्षक
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को जनपद भर के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर तत्काल मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शुुक्रवार को संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों शिक्षक ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक पुरानी पेंशन लागू होने के बाद ही पीछे हटेंगे। शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए तैयार हैं। पुरानी पेंशन बहाली नहीं होने पर सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार का भविष्य दाव पर लग जाएगा। इस दौरान महीपाल सिंह, पुरूजीत सिंह, ज्योति चौधरी, विपिन पंघाल, विकास चौहान, विवेक मधुकर, जोगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, शाहनावाज साबरी, तनवीर हसल, कविराज सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बीटीसी शिक्षकों ने भी कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।