फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आज डीएम करेंगे रोटा वायरस वैक्सीन की शुरुआत

आज डीएम करेंगे रोटा वायरस वैक्सीन की शुरुआत

Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आज डीएम करेंगे रोटा वायरस वैक्सीन की शुरुआत
आज डीएम करेंगे रोटा वायरस वैक्सीन की शुरुआत
विज्ञापन

जिले में पहली बार एक साल तक के करीब एक लाख पांच हजार बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
बिजनौर। बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य बच्चों को निशुल्क रोटा वैक्सीन की ड्रॉप पिलाएगा। अफसरों के अनुसार रोटा वायरस वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। जिले के करीब एक लाख पांच हजार बच्चों को यह ड्रॉप पिलाई जाएगी। बुधवार को डीएम इसकी शुरुआत जिला अस्पताल में बच्चों को खुराक पिलाकर करेंगे।
भारत में बच्चों में हर साल होने वाली कुल मौतों में से सबसे अधिक मौतें डायरिया के कारण होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार भारत में पांच वर्ष तक के बच्चों की होने वाली मौतों में 10 प्रतिशत मौतें डायरिया के कारण होती हैं। भारत में हर वर्ष एक लाख 20 हजार बच्चे डायरिया से मर जाते हैं। अफसरों की मानें तो जिले में डायरिया से मरने वाले बच्चों की संख्या करीब 40 प्रतिशत है। रोटा वायरस वैक्सीन खुराक पिलाने के बाद डायरिया से मरने वाले बच्चों की संख्या में कमी आएगी। जिले में पहली बार बच्चों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए रोटा वायरस वैक्सीन की खुराक पिलाई जाएगी। बुधवार को डीएम जिला अस्पताल में बच्चों को खुराक पिलाकर इसकी शुरुआत करेंगे। जिले के करीब-करीब सभी बच्चों (आयु छह सप्ताह से लेकर एक वर्ष) को यह खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

केवल पांच बूंद की होती है इसकी खुराक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसके निगम ने बताया कि बच्चों को रोटा वायरस वैक्सीन की पांच बूंदे जन्म के छह सप्ताह से लेकर केवल एक साल के अंतर्गत आने वाले सभी बच्चों को पिलाई जाएगी। इसकी शुरुआत डीएम जिला अस्पताल में बच्चों को खुराक पिलाकर शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed