फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आत्महत्या को उकसाने के तीन आरोपी भेजे जेल

आत्महत्या को उकसाने के तीन आरोपी भेजे जेल

Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या को उकसाने के तीन आरोपी भेजे जेल
सैदनगली। छेड़खानी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

चार जुलाई की रात बेगपुर मुंडा गांव निवासी बाबूराम की 22 वर्षीय पुत्री गीता ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। गीता रानी के पिता बाबूराम ने पुलिस को पांच युवकों के खिलाफ तहरीर सौंपी। जिसमें उसकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए विवश करने का आरोप लगाया गया। आरोप था कि गांव का ही विनोद गीता को परेशान करता था। गीता इतना परेशान हो गई कि वह आत्महत्या करने पर विवश हो गई। तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसमें थाना अध्यक्ष किरण पाल सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा गीता की मौत के बाद उसके निशान मिटाना और बिना पुलिस को सूचना देने वाले और उसके परिवार जनों के खिलाफ भी बहुत जल्दी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed