{"_id":"5b64a77f4f1c1b9c3e8b4f90","slug":"171533323135-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढक्काकर्मचंद में किशोर की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढक्काकर्मचंद में किशोर की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में कोहराम
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर की तालाब में डूबने से मौत
धामपुर। गांव ढक्काकर्मचंद में 14 वर्षीय निखिल वाल्मीकि की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार को साथियों के साथ बारिश में नहाने निकला था। सभी किशोर बारिश में नहाने के बाद गांव के तालाब में नहाने को घुस गए। इस दौरान निखिल तालाब में डूब गया। पता लगने पर देर रात तक किशोर को तलाशने को प्रयास किया जाता रहा। शुक्रवार को शेरकोट से बुलाए पांच गोताखोरों ने तालाब में डूबे किशोर के शव को बाहर निकाला।
गांव के अरविंद कुमार ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। निखिल पुत्रों में दूसरे नंबर का था। बृहस्पतिवार शाम को साथियों ने उसके तालाब में डूबने की सूचना दी थी। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने निखिल को तालाब में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को दिन निकलते ही ग्रामीणों ने निखिल को फिर से सर्च किया। आरोप है कि इस दौरान थाना पुलिस मौके पर तमाशबीन बनी रही। एसडीएम आलोक कुमार यादव ने गोताखोरों की व्यवस्था कराई। शेरकोट के मोहल्ला शेखान से पहुंचे गोताखोर इफ्तखार, जुबैर, मोहम्मद साकिब, डालू, कफील ने निखिल के शव को बाहर निकाला। शव के बाहर आते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि किशोर के परिवार को दैवीय आपदा के तहत सरकार से मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा। उसकी फाइल तैयार करने के नायब तहसीलदार धामपुर को निर्देश दिए गए हैं।