फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हरिद्वार से जल लेकर लौटने लगे कांवड़िये

हरिद्वार से जल लेकर लौटने लगे कांवड़िये

Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार से जल लेकर लौटने लगे कांवड़िये
हरिद्वार से जल लेकर लौटने लगे कांवड़िये
विज्ञापन

नगीना। श्रवण मास की कांवड़ यात्रा प्रारंभ होते ही शिवभक्तों का नगीना से होकर गंतव्यों को जाना शुरू हो गया है। इधर, पुलिस प्रशासन शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए चौकसी बरते हुए है।
रविवार सुबह चार बजे से हरिद्वार से जल लेकर कांवड़ियों का यहां पहुंचा शुरू हो गया। हर हर महादेव, जयकारा वीर बजरंगी के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया है। हालांकि अभी बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं आदि के शिवभक्तों का आना शुरू नहीं हुआ है। थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं, रविवार को मौसम साफ होने के कारण कांवड़ियों को भी बारिश से काफी राहत पहुंची। सीओ प्रवीण कुमार, एसडीएम गजेंद्र सिंह ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग की सफाई व्यवस्था के पुख्ता प्रबंधक किए हैं, मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को भी तत्काल से हटवाकर मार्ग को साफ करा दिया गया है। सैनेट्री इंस्पेक्टर धीरज राय ने बताया कि शिवभक्तों के लिए सफाई व्यवस्था के पुख्ता प्रबंधक किए गए हैं, बाजार पहाड़ी दरवाजा से लेकर विश्नोई सराय के चौराहे तक युद्ध स्तर पर सफाई व्यवस्था कराई गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर गंदगी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed