{"_id":"5ac7c0924f1c1bdd618b5da9","slug":"171523040402-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने की बैठक, बनी हड़ताल की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने की बैठक, बनी हड़ताल की योजना
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने समय से मांगें पूरी न होने पर 10 अप्रैल को रात्रि 12 बजे से कलमबंद, टूल डाउन और चक्का जाम हड़ताल की चेतावनी दी है।
यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रियाज हुसैन, क्षेत्रीय मंत्री श्रीपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी विरोध आंदोलन के लिए विवश होंगे। कर्मचारी नेता राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारी नेताओं ने सरकार और उप्र रोडवेज परिवहन निगम पर कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो 10 अप्रैल रात 12 बजे से 11 अप्रैल 2018 की मध्यरात्रि तक रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान टूल डाउन चक्का जाम के साथ कलमबंद हड़ताल की जाएगी।
रोडवेज कर्मचारी जिन मांगों को लेकर आंदोलन पर जाएंगे उनमें परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने, प्रदेश के समस्त मोटरेबुल मार्गों अंतरजनपदीय, स्टेट और हाइवे का राष्ट्रीयकरण करने, 25 प्रतिशत से अधिक बसों का अनुबंद्घ न करने, मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने, रोडवेज को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने सहित अनेक मांगें शामिल हैं। हरिराम के संचालन में आयोजित बैठक में मनोज कुमार, शिवकुमार, धर्मेंद्र अवस्थी, अवनीश वर्मा, सतनाम सिंह, रामअवतार, कमल सिंह, श्याम सिंह, रजित राम यादव, महेंद्र सिंह सहित अनेक उपस्थित रहे।