फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समारोह पूर्वक मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस

समारोह पूर्वक मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस

Thu, 25 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
समारोह पूर्वक मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस
बिजनौर। उत्तरप्रदेश का 68 वां स्थापना दिवस ‘मै उत्तरप्रदेश हूं’ कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में 179 करोड़ की 73 योजनाओं का लोकार्पण हुआ। जिले के विभिन्न विभागों के विकास को दर्शाते स्टॉल लगाए गए। 15 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्युत विभाग की उपलब्धियों को दर्शाती पुस्तक का विमोचन हुआ। भाजपा सांसद यशवंत सिंह समेत भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

प्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदिरा बाल भवन में कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम स्थल को कलाकारों की पेंटिंग व साज सज्जा द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया था। बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह व नगीना के सांसद यशवंत सिंह ने बटन दबाकर जिले की 73 योजनाओं का लोकार्पण किया। डीएम जगतराज ने भाजपा के 10 माह के कार्यकाल की जिले में उपलब्धियां बर्ताइं। एक जिला एक प्रोग्राम योजना की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि जिले में काष्ठ कला को बढ़ावा देने के लिए चुना गया है। ओडीएफ जिले की बड़ी उपलब्धि है। विकास ने नई गति पकड़ी है। धामपुर विधायक अशोक राणा ने कहा कि जब योजनाओं का लाभ निचले स्तर के लोगों को मिलेगा तभी असल में विकास माना जाएगा। कर्मचारियों को अपना रवैया बदलना होगा। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनमें 50 से 100 करोड़ तक की योजनाएं भी शामिल हैं। अब छोटी ग्राम पंचायतों को विकास के लिए 80 लाख और बड़ी ग्राम पंचायतों को करीब करीब सांसद कोटे के बराबर पैसा मिलेगा। सांसद ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देकर उन्हें पब्लिक स्कूलों की बराबरी में लाकर खड़ा कर दिया है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, एसडीएम सदर वीके सिंह, उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी सीवीओ भूपेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, योगेंद्र पाल योगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 ग्राम प्रधान सम्मानित
बिजनौर। स्थापना समारोह में जिले के तैमूरपुर दीपा की ग्राम प्रधान संजू रानी, फरीदपुर सधीरन के वरुण प्रताप, नांगल जट की राजबाला, गुनियापुर के धर्मेंद्र सिंह, राजारामपुर प्रताप के जितेंद्र सिंह, अमखेड़ा शंजरपुर कयामुद्दीन, चौधेड़ी के विपिन कुमार, चक महमूद सैनी के शाहजहां बानो, फरीदनगर के सत्येंद्र कुमार, रसूलपुर सैद के बृजेश, अल्हैपुर मोहकम के वीरेंद्र सिंह और जहानाबाद की ग्राम प्रधान शहाना को सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के 134 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। प्राथमिक स्कूलों के 150 बच्चों को स्वेटर बांटे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनमोहा
देशभक्ति की प्रस्तुतियों से दर्शक झूमे
बिजनौर। समारोह में केपीएस व जीजीआईसी की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया । जीजीआईसी बिजनौर की छात्राओं की प्रस्तुति अवध ए लखनऊ को लोग आखिर तक सराहते रहे। केपीएस की छात्राओं द्वारा देश की संस्कृति की झलक देते धरती सुनहरी अंबर नीला, हर मौसम रंगीला, ऐसा देश है मेरा , प्रस्तुति देखकर दर्शक वाहवाह कर उठे। दोनों स्कूलों की छात्राओं की प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

भाजपा के पांच विधायक समारोह से रहे नदारद
बिजनौर। जिले में भाजपा के छह विधायक हैं। समारोह में एक मात्र धामपुर के विधायक अशोक राणा ही आए। नूरपुर के विधायक लोकेंद्र सिंह, बिजनौर सदर विधायक सुचि चौधरी, नहटौर विधायक ओम कुमार, बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह, चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी समारोह से नदारद रहे। समारोह में भाजपा के पांच विधायकों का नहीं आए।

एक दर्जन विभागों के लगे स्टॉल
बिजनौर। समारोह में जिले के गन्ना, पशुपालन, शिक्षा, राष्ट्रीय आजिवीका ग्रामीण मिशन, भूमि संरक्षण, कृषि आदि करीब एक दर्जन विभागों द्वारा विकास को दर्शाती स्टॉल लगी। सांसद यशवंत सिंह ने जिले को गन्ना उत्पादन बनाने के लिए जिले के किसानों को बधाई दी।

आईटीआई के छात्रों द्वारा तैयार रिमोट शिप रहा आकर्षण का केंद्र
बिजनौर। समारोह में आईटीआई बिजनौर के छात्रों प्रियांशु चौधरी, सुधांशु कुमार, दीक्षित गुप्ता, दिव्यांशु चौधरी द्वारा कॉलेज की वर्कशाप में तैयार रिमोट से चलने वाले पानी के जहाज को देखने के लिए भीड़ लगी रहीं। सभी बच्चों की प्रतिभा को सराहा रहे थे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की छात्राओं मीनाक्षी व मनीषा द्वारा स्वयं कढ़ाई बुनाई की गए वस्त्रों व कुशन आदि की भी जमकर तारीफ हुई।


पुस्तक का विमोचन
बिजनौर। सांसद ने समारोह में बिजली विभाग की उपलब्धियों को दर्शाती पुस्तक का विमोचन किया। बताया गया है कि एक अप्रैल 2017 से 25 दिसंबर 2017 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत 500 गांव का ऊर्जीकरण किया गया है। एसई रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed