फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी निलंबन की मांग को जारी रहा धरना

सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी निलंबन की मांग को जारी रहा धरना

Tue, 02 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी निलंबन की मांग को जारी रहा धरना
सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ धरना जारी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने सप्लाई इंस्पेक्टर धामपुर की गिरफ्तारी, निलंबन की मांग करते हुए सोमवार को भी धरना जारी रखा। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।

सोमवार को उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी रखा। धरने में वक्ताओं ने प्रशासन से नायब नाजिर भूपेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने वाले सप्लाई इंस्पेक्टर आदित्य त्यागी की गिरफ्तारी व निलंबन की मांग है। कहा कि नायब नाजिर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी नहीं की गई। जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि जब तक सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी कर निलंबन नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार व जिलामंत्री कृष्णदत्त शर्मा पहले ही कलक्ट्रेट कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दे चुके हैं। धरने में सुधीर शर्मा, सतीश चौधरी, अनीश अहमद, देवराज सिंह, अशोक ठाकुर, अनिल शर्मा, विजय कौशिक, देवराज सिंह, राजीव शर्मा, ऋषि भारद्वाज, अंकित कुमार, लता मंगेश त्यागी, नरेंद्र त्यागी, संगीता चौहान, शशिकांता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed