{"_id":"5a2ed4b84f1c1b78548c29b6","slug":"171513018552-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ होगा आंदोलन
बिजनौर। प्रदेश में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ 15 दिसंबर को भाकियू द्वारा पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को गन्ना समिति कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह ने कहा कि किसानों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आलू बोने वाला किसान बर्बाद हो गया और सरकार उन पर ही बिजली दर बढ़ा रही है। गन्ने के मूल्य में केवल दस रुपये की बढ़ोतरी कर सोचा जा रहा है कि किसानों को बहुत बड़ा खजाना दे दिया है। जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके विरोध में 15 दिसंबर को पूरे जिले में पंचायत स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे। बैठक में मंडल महासचिव अतुल चौधरी, कुलदीप सिंह, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, जय सिंह, विकास कुमार, डॉ. विजय सिंह, पंकज कुमार, अलबेला सिंह आदि मौजूद रहे।
पेंशनर दिवस 18 को
बिजनौर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन जिला मंत्री कुलदीप सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को रविवार का अवकाश होने के कारण पेंशनर दिवस 18 दिसंबर को आयोजित होगा।