{"_id":"59bad4fe4f1c1b27688b4965","slug":"171505416446-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने जाहिर किया था हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने जाहिर किया था हत्या का शक
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। तिसोतरा में फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का शक जाहिर करने पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया। पत्नी द्वारा पति के आत्महत्या करने की बात कहने पर पुलिस ने पकड़े गए युवक को छोड़ दिया।
गांव तिसोतरा निवासी नरेश कुमार (35) का शव बुधवार रात कमरे पर फांसी पर लटका मिला था। नरेश की मौत से परिवार में मच गया। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर नरेश की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का शक जाहिर करते हुए नांगल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अभी पकड़े गए युवक से घटना को लेकर पूछताछ कर ही रही थी कि बृहस्पतिवार सुबह मृतक की पत्नी रविता ने नांगल पुलिस को दी तहरीर में नरेश के आत्महत्या करने की बात कहते हुए प्रकरण में कोई कार्रवाई न करने की अपील की। जिस पर पुलिस ने पकड़े गए युवक को छोड़ दिया। परिजनों ने नरेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।