{"_id":"59b97fa94f1c1b25688b4638","slug":"171505329065-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का ताजपुर। प्रसव के दौरान महिला की मौत होने पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। दोनो पक्षों में समझौता होने के बाद बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
ताजपुर निवासी सलीम अहमद ने तीन दिन पूर्व पत्नी फातिमा को प्रसव पीड़ा होने पर ताजपुर में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है महिला चिकित्सक ने उन्हें दो दिन तक नार्मल प्रसव होने का आश्वासन देते हुए अस्पताल में ही रोके रखा। मंगलवार की शाम हालत बिगड़ने पर उसने हाथ खड़े कर दिए। परिजन उसे मुरादाबाद ले गए, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को ताजपुर अस्पताल पर रखकर जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद परिजन शव को साथ ले गए और बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।