फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अपर आयुक्त ने नागरिकों से खुद जाना टॉयलेट के प्रयोग के बारे में

अपर आयुक्त ने नागरिकों से खुद जाना टॉयलेट के प्रयोग के बारे में

Thu, 31 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अपर आयुक्त ने नागरिकों से खुद जाना टॉयलेट के प्रयोग के बारे में
बिजनौर। अपर आयुक्त मुरादाबाद सतीश कुमार ने ओडीएफ अभियान का सत्यापन किया। उन्होंने नागरिकों से घरों में शौचालय बने होने व उनके प्रयोग के बारे में पूछा। उन्होंने नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह से कार्यों में और सुधार लाकर जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर आयुक्त सतीश कुमार व एसडीएम सदर सत्येंद्र कुमार दोपहर बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। वहां शौचालय निर्माण प्रगति के बारे में पूछा। इस दौरान कुछ पूर्व सभासदों ने कागजों में ही ओडीएफ अभियान चलने की बात कही तो अपर आयुक्त ने वार्ड नंबर दो में खुद जाकर भौतिक सत्यापन किया। अपर आयुक्त ने पाया कि वार्ड नंबर दो में संत रविदास मंदिर के पास कम्यूनिटी टॉयलेट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस दौरान औपचारिक व्यवस्था के लिए मैदान के पास मोबाइल टॉयलेट रखी हैं। अपर आयुक्त ने नागरिकों से खुद पूछताछ की तो नागरिकों ने बताया कि वे शौचालय का प्रयोग करते हैं। मोहल्ले का कोई भी परिवार खुले में शौच नहीं जाता है। अपर आयुक्त ने सभी को शौचालय के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक डीके अग्रवाल, अजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed