{"_id":"598dff7f4f1c1b196c8b45b0","slug":"171502478207-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दौर के उपचुनाव के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दौर के उपचुनाव के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख के लिए तीन नामांकन दाखिल
हल्दौर।
हल्दौर ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव 13 अगस्त सुबह 11 बजे से होगा। एसडीएम सतेंद्र सिंह ने भी ब्लाक पंहुचकर चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं जलीलपुर में भी तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
करीब छह माह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख सर्वेश राज की कार्यशैली असंतुष्ट होकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कर उन्हें पद से हटवा दिया था। बृहस्पतिवार को उप चुनाव के लिए सात नामांकन पत्र खरीदे गए थे। शुक्रवार को पूर्व चुनाव में पराजित प्रत्याशी आंचल देवी पत्नी चंदप्रकाश निवासी नवादा तुल्ला ने दो और सावित्री देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी ग्राम पंचायत मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव में 120 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार के अनुसार 12 अगस्त को नाम वापसी होगी, 13 अगस्त को मतदान होगा। इसी दिन शाम को ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। उधर, जलीलपुर ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव के लिए गांव शेखपुरी चौहड़ निवासी कृपाली देवी पत्नी आत्माराम सिंह, रीता पत्नी सचिन और स्याऊ निवासी मितलेश पत्नी रमेश ने पर्चा दाखिल किया। आरओ नवीन कुमार ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।