{"_id":"595fd8a94f1c1bfc1d8b4693","slug":"171499453609-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम बीपीएल श्रेणी के लोगों को देगा फ्री में घरेलु बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम बीपीएल श्रेणी के लोगों को देगा फ्री में घरेलु बिजली कनेक्शन
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएल को मुफ्त बिजली कनेक्शन
धामपुर (बिजनौर)।
प्रदेश सरकार ने बीपीएल श्रेणी में आने वाले लोगों को मुफ्त घरेलू बिजली कनेक्शन देने की सुगम संयोजन कनेक्शन योजना को लागू कर दिया है। योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के लोगों का कोई खर्चा नहीं होगा। यहां तक कि इनके घरों में मीटर भी विद्युत निगम मुफ्त लगाएगा। 30 जून से शुरू हुई इस योजना के तहत कनेक्शन ‘जल्द आओ-जल्द पाओ’ के आधार पर आवंटित किए जा रहे है।
एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत कनेक्शन देने की शर्त है कि उन लोगों के घर के 40 मीटर दायरे में बिजली का खंभा हो। ऐसा नहीं है तो उस बस्ती के एक श्रेणी के तीन से ज्यादा लोग कनेक्शन लेने को राजी हों। ऐसे में निगम उनके लिए बिजली का खंभा लगाएगा। मानक विपरीत हों तो बीपीएल श्रेणी को भी योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता।
इस योजना का लाभ पाने के लिए संबंधित लोगों को प्रमाण के रूप में केवल बीपीएल श्रेेणी का राशन कार्ड उपलब्ध कराना होगा। ऐसा करने के बाद निगम उनके घर स्वयं जाकर बिजली के कनेक्शन को जारी करेगा। यहां तक कि मीटर भी स्वयं मुफ्त में लगाएगा। यह योजना सरकार की ओर से केवल एक माह के लिए लागू की गई है।