{"_id":"5953fd1d4f1c1bd37d8b45a5","slug":"171498676509-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने की प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने की प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने की मांग
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी के खिलाफ आशाओं का स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा
नूरपुर (बिजनौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा कर उन्हें हटाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी आशा संघ की प्रदेशाध्यक्ष गिरिजा देवी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं के प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल ने प्रसव की संख्या में बढ़ोत्तरी करने को कहा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता रीता त्यागी ने लाभार्थियों एवं आशाओं का पेमेंट नहीं मिलने की बात रखी तो डॉ. कुनाल भड़क गए और अभद्रता की। इसी बात को लेकर आशाओं ने सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया और सीएमओ से डॉ. कुनाल को हटाने की मांग की। इस दौरान प्रेमलता, संतोष, सुमन, कुसुम यादव, संगीता, ममता आदि काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। वहीं डॉ. कुनाल कुमार ने आशाओं के अभद्रता करने के आरोपों को निराधार बताया है।