फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आसफाबाद चमन में 15 दिन से बिजली गुल

आसफाबाद चमन में 15 दिन से बिजली गुल

Sun, 19 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आसफाबाद चमन में 15 दिन से बिजली गुल
आसफाबाद चमन में 15 दिन से बिजली गुल
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन के ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर फुंका होने से उनके गांव में 15 दिन से अंधेरा है। पर निगम के अधिकारी अवगत होने के बाद भी समस्या का निदान नहीं कर रहे है। जल्द समाधान न होने पर एक्सईएन का घेराव करने की चेतावनी दी है। ग्रामीण शेर मोहम्मद, राहुल, नसीम अहमद, अब्दुल रजाक, शमीम अहमद, नसीम, वसीम, मुस्तकीम, जाकिर, इमरान, मैहराजुद्दीन, आसाम, अनीह, इस्लामुद्दीन व नसरूद्दीन आदि का कहना है कि गांव में ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन से फुंका है। रमजान माह के चलते गांव में अधिकतर रोजेदार है। जिसमें उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली से चलने वाले उपकरण भी शो पीस बने हुए है। अनेकों बार निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की जा चुकी है। किंतु उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की है। जेई रणजीत सिंह मौर्य ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed