फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू 31 जनवरी को ले सकती है कोई बड़ा फैसला

भाकियू 31 जनवरी को ले सकती है कोई बड़ा फैसला

Wed, 30 Jan 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
भाकियू 31 जनवरी को ले सकती है कोई बड़ा फैसला
बकाया गन्ना भुगतान पर भाकियू आज लेगी फैसला
विज्ञापन

चांदपुर। भाकियू का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर तहसील पर चल रहा धरना 29वें दिन भी जारी रहा। भाकियू इस मुद्दे पर आज फैसला ले सकती है। बुधवार को तहसील में रामपाल सिंह की अध्यक्षता, शीशपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि दो दिसंबर, 12 दिसंबर और 21 दिसबर के किए वादों से मुकर जाने के बाद अब शासन, प्रशासन और चीनी मिल मालिकों पर कोई विश्वास की उम्मीद नहीं बची है। अब क्षेत्र के किसान और भाकियू के समस्त कार्यकर्ताओं को अपना कोई निर्णय लेकर ठोस कदम उठाना पडे़गा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांवों का दौरा कर आज बृहस्पतिवार को अधिक से अधिक संख्या में तहसील पहुंचने की अपील की। धरने पर नैन सिंह पाल, लुधियान सिंह, अशोक कुमार, दलेद सिंह, कुलदीप सिंह, राहुल, नरेंद्र, सुरेश कुमार, सुभाष सिंह, ऋषिपाल सिंह, नौबहार सिंह, हरिराज सिंह, ओमप्रकाश, खुशपाल सिंह, भूूदेव सिंह, भारत सिंह, टीकम सिंह, जयपाल सिंह, सोमपाल सिंह, अरुण कुमार, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed