{"_id":"5c3638f8bdec22570050989d","slug":"161547057400-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में चलाया स्वच्छता अभियान
बिजनौर। विनायक कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों व सेविकाओं से समाज सेवा में जुड़ने का आह्वान किया ।
कॉलेज प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने स्वयं सेवकों व सेविकाओं को हरी झंडी दिखाकर गांव विश्रोईवाला व महेश्वरी जट के लिए रवाना किया। वहां आयोजित कार्यक्रमों का ग्राम प्रधानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। शिविर का पहला दिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके दौरान स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया व एक जगह कूड़ा एकत्र किया। छात्र इकाई प्रभारी संदीप सिंह ने स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान गौरव कुमार, अमित ठाकुर, धर्मपाल सिंह, नीतू सिंह, प्रीति राजपूत, रूपाली शर्मा, गौरव तोमर, भूदेव सिंह, रिंकू सिंह, नरपाल सिंह, कामेंद्र आदि का योगदान रहा।