{"_id":"5c154b00bdec2253e504786b","slug":"161544899328-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगोष्ठी में बालिका सुरक्षा और भ्रूण हत्या को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगोष्ठी में बालिका सुरक्षा और भ्रूण हत्या को उठाया
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्प्रिंग फील्ड एकेडमी में बेटिया हमारी का हुआ सीधा प्रसारण
मंडावली। स्प्रिंग फील्ड एकेडमी में आकाशवाणी की ओर से आयोजित कार्यक्रम बेटिया हमारी का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी मंजुला नेगी ने भ्रूण हत्या, बालिका शिक्षा सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की।
जिला अधिकारी अटल कुमार राय के निर्देशन में जिला प्रशासन बिजनौर और आकाशवाणी द्वारा बेटिया हमारी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया। स्प्रिंग फील्ड एकेडमी की प्रधानाचार्या करुणा शर्मा की देखरेख में आकाशवाणी की कार्यक्रम अधिकारी मंजुला नेगी ने मुख्य अतिथि राजीव त्यागी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलदीप सिंह और विद्यार्थियों की उपस्थिति रेडियो पर आयोजित बेटिया हमारी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया। विद्यार्थियों ने बालिकाओं पर आधारित कार्यक्रम की सराहना की। आलोक त्यागी के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी ने भ्रूण हत्या, बालिका शिक्षा, बालक-बालिका में समानता और बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं से चर्चा की। इस अवसर पर सुलेंद्र सिंह, राजीव शर्मा गरिमा त्यागी, चारु, अमन त्यागी, साक्षी त्यागी, सहूरा परवीन, मनोज त्यागी आदि ने हिस्सा लिया।