फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तेंदुए ने किसान पर किया हमला

तेंदुए ने किसान पर किया हमला

Sat, 24 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने किसान पर किया हमला
चांदपुर/बास्टा। बास्टा क्षेत्र के गांव बाड़ीवाला में तेंदुए ने खेत पर काम करने जा रहे एक किसान को हमला कर घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह किसान की जान बचाई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव बाड़ीवाला में शनिवार की दोपहर किसान तेजवीर सिंह अपने खेत पर काम करने जा रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह किसान की जान बचाई। इसके बाद तुरंत उसे एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। इसी दोरान गांव निवासी सुभाष सिंह तेंदुए को देखकर चक्कर खाकर गिर गया। गांववासियों ने बताया दो वर्ष पूर्व भी गांव में तेंदुआ आ गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर पकड़ लिया था। तेंदुए से गांव में चल रहे गन्ना कोल्हू पर काम कर रहे मजदूर भी भयभीत हैं। ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने वन अधिकारियों को घटना की सूचना दी। वन दरोगा नीतीश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया कि एक ही पिंजरा है वह नूरपुर में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed