{"_id":"5bf705a6bdec22418c7a797a","slug":"161542915494-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से लाखों की चोरी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से लाखों की चोरी, हड़कंप
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बेखौफ चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और सोने चांदी के आभूषण समेत दो लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़िता ने तहरीर दे दी है।
नगर के मोहल्ला लकड़ा निवासी कासमा पंजाब नेशनल बैंक के पास वाली गली में रहती है। आरोप के मुताबिक बुधवार की रात वह अपने मायके गई हुई थी। लेकिन रात में किसी समय चोर मकान के ताले तोड़कर घर में दाखिल हो गए और अलमारी में दस हजार की नकदी, सोने चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर, इंवर्टर, बेटरा, सहित तमाम कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
गुरूवार की सुबह सुबह जाग होने पर पड़ोसी ने मकान के ताले टूटे देखे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़िता घर पहुंची और सामान चेक किया। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।