फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 12 घायल

तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 12 घायल

Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 12 घायल
तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 12 घायल
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। तीर्थ यात्रा के लिए हरिद्वार जा रही बस के पलटने जाने से 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। तीन यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया है। बाकी सभी यात्री दूसरी बस से यात्रा के लिए चले गए।
रविवार सुबह चार बजे लखीमपुर खीरी से हरिद्वार को जा रही तीर्थ यात्रियों की बस सहसपुर के पास सड़क की साइड में चौड़ीकरण के लिए किए बनाए गए गड्ढे में गिर कर पलट गई। बस में सवार एक दर्जन से भी अधिक यात्री घायल हो गए। यात्रियों में हाहाकार मच गया। बस में मच रहे शोर को सुनकर किसी वाहन चालक ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस और आसपास के लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तीन यात्रियों मेलाराम, मैकुराम, कपूरी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को सीएचसी में ही उपचार दिया गया। डॉ. खालिद अंसारी का कहना है कि हादसे में कपूरी, रामकिशोर, रामस्नेह, मेलाराम, रिंकी देवी पत्नी राजकिशोर, धीरज, मैकू लाल, शिल्पा देवी पत्नी सुरेश, सुरेश, अमर सिंह आदि घायल हुए। सभी लखीमपुर खीरी जनपद के गांव फतहपुर की मिल्क के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed