{"_id":"5b8ed541867a55487c0c24e0","slug":"161536087361-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद प्रशासन हुआ चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद प्रशासन हुआ चौकन्ना
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की खस्ताहाल इमारतें होंगी चिंहित
नजीबाबाद। कॉलेज की दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद प्रशासन ने खस्ताहाल प्राचीन इमारतों और बाउंड्रीवॉल को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, भवन मंदिर क्षेत्र के नागरिकों ने मंदिर परिसर की खस्ताहाल दीवार से भी खतरा होने की संभावना व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर की आबादी से जुड़े इलाके में रमा जैन कन्या महाविद्यालय की दीवार गिरने के बाद प्रशासन ने पुुरानी जर्जर इमारतों और उनकी बाउंड्रीवॉल को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने राजस्व कर्मचारियों को ऐसी इमारतों के बारे में सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। थाना परिसर जिस स्थान पर स्थित है उसका मुख्यद्वार कई दशक पुराने नवाब नजीबुद्दौला के दरबार की खस्ताहाल इमारत से होकर गुजरता है। थाना परिसर में भी एक पुरानी खस्ताहाल दीवार में दरार आ चुकी है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने खस्ताहाल दीवार की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। थाना नजीबाबाद की ओर से पुरातत्व विभाग को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें थाने के मुख्यद्वार पर स्थित नवाबों के जमाने की खस्ताहाल इमारत का उल्लेख किया गया है। इस इमारत में कभी नवाबों द्वारा दरबार लगाया जाता था। थाने में आने और जाने के साथ इमारत से लगे हुए थाना परिसर के आवास हैं। पुरातत्व विभाग को लिखे पत्र में थाना प्रभारी डीएस धामा ने बड़ी दुर्घटना की आशंका वाली इमारत को सुरक्षा की दृष्टि से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।