{"_id":"5b6350c34f1c1b827d8b63c0","slug":"161533235395-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
धामपुर। गांव शाहजादपुर में गुलदार ने बकरी को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम शहजादपुर निवासी राम किशोर के पशु और बकरियां पशुुशाला में बंद थी। गुलदार ने एक बकरी को पशुशाला में घुसते ही मार डाला। पशुओं के बोलने पर जाग हुई तो किसी तरह से ग्रामीणों को शोर मचाकर एकत्र करने के बाद गुलदार को जंगल में भगाया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार एक माह के भीतर दर्जनभर पशुओं को निवाला बना चुका है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों पर शिकायत करने के बाद भी असर नहीं हो रहा है। गांव के बाबू सिंह, रामकिशोर, लाल सिंह, भोले सिंह, यशवीर सिंह, शिवम कुमार, प्रीतम सिंह, धन सिंह, चंद्रपाल सिंह, महताब अंसारी, महबूब आलम, तसलीम अहमद ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में गश्त कर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।