स्योहारा। थाना परिसर में यातायात, अपराध, अवैध शराब, आपसी विवाद आदि समस्याओं को लेकर सामान्य सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिह रजावत तथा संचालन इकबाल रूमानी ने की। पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिह रजावत ने बताया कि आवारा गोवंशीय पशुओं के लिए सरकार ने अमीनाबाद और रैनी में गोशाला की व्यवस्था की है। कुछ लोग इन्हें पशुओं पकड़ कर काट लेते हैं। ऐसे लोगों पर गोवध के अतिरिक्त गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई होती है। बरसात में सभी आस पास के नदी, नालों को साफ रखें, घरों की सफाई रखें, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। छेड़छाड़ की घटनाओं को संज्ञान लेते हुए कहा कि अपने आठ वर्ष तक के बच्चों को घर से अकेला न भेजें। अगर नाबालिग बच्चे वाहन चलाते मिलेंगे तो उनके अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि किसानों, या गैर व्यापारिक आवश्यकता के लिए खनन 10 गाड़ी तक की छूट है। लेकिन व्यापारिक उद्देश्य के लिए जेसीबी से खनन केवल परमिशन से ही किया जाए, अन्यथा वाहन सीज कर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी नेता अरुण वर्मा, किसान यूनियन के गजेंद्र सिंह टिकैत, सुरेंद्र सिंह अरोरा उर्फ राजू ऊन वाले, राजवीर त्यागी, डा. विनीत देवरा, हाजी इदरीश, राजपाल प्रजापति, मनोज भटनागर, सादिक घोसी, किशन लाल अरोरा आदि मौजूद रहे।