फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान महावीर की जयंती

धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान महावीर की जयंती

Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान महावीर की जयंती
बिजनौर । जैन समाज ने समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। समाज की ओर से नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। कलक्ट्रेट के तिराहे पर स्थित धर्मचक्र पर ध्वज फहराया गया। जैन मंदिर में अशोक कुमार भट्टे वालों ने श्रीजी का प्रक्षालन करने मंदिर पर ध्वजारोहण किया। प्रभातफेरी में समाज के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

भगवान महावीर की जयंती पर जैन समाज के लोगों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा से पूर्व शंभा बाजार स्थित जैन मंदिर पर अशोक जैन ने ध्वजारोहण किया। प्रभात फेरी सिविल लाइन होते हुए कलक्ट्रेट के तिराहे पर पहुंची। यहां पर धर्मचक्र पर ध्वज फहराया गया। शोभायात्रा में कई बैंड, भगवान महावीर की फूलों से सजी मूर्ति और कई झांकियां शामिल थी। शोभा यात्रा में जहां ऊंचा धर्मचक्र था वहीं चार कहार एक पालकी में जैन धर्म का प्रमुख ग्रंथ जिनवाणी लेकर चल रहे थे। रथ के सारथी के रूप में रमेश चंद्र जैन, अजय जैन, इस मौके पर आशीष जैन, अनिल जैन, ब्रजेश जैन, भूषण लाल जैन, शलभ जैन, आलोक जैन, राजीव जैन सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, किरतपुर में भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। सर्वप्रथम प्रात: श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी नगर के मुख्य मार्गों से होकर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पर समाप्त हुई। इसके पश्चात नगर के तीनों जैन मन्दिरों में भगवान महावीर जी का जलाभिषेक किया गया । दोपहर में महिला जैन मिलन द्वारा भजन गायन एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि का आयोजन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सम्पन्न हुआ। सुरेंद्र जैन, शांति प्रसाद जैन, अनिल जैन, अरविंद जैन, विपिन जैन आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगीना में बढ़ापुर में भगवान महावीर स्वामी जयंती के हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान स्वामी महावीर जयंती के अवसर पर बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम काशीवाला में श्री पार्श्वनाथ किला स्थित सिद्ध क्षेत्र जैन मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा ग्राम काशीवाला के मार्गो से होती हुई वापस सिद्ध क्षेत्र जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रउधर नगीना के मोहल्ला साहूवान स्थित दिगंबर जैन मंदिर से पूजन के बाद भगवान महावीर स्वामी के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली प्रभातफेरी नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ पर जाकर विश्राम के बाद पुन: वापस दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जहां महाआरती के बाद प्रभात फेरी संपन्न हो गई। प्रभात फेरी में वैभव जैन, निर्मल जैन, कोमल जैन, दीपक जैन, अंजना जैन, पदमा जैन, रेखा जैन, मोना जैन, मीनू जैन समेत बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed