{"_id":"5a73655f4f1c1bb2208b6af8","slug":"161517512031-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिसोतरा के किसान की रजवाहे में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिसोतरा के किसान की रजवाहे में गिरने से मौत
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती/नजीबाबाद। तिसोतरा निवासी लापता किसान का शव गौसपुर के निकट रजबहे में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। किसान खेत पर सिंचाई करने गया था। किसान की बाइक भी रजबहे में उसके ऊपर पड़ी मिली।
तिसोतरा निवासी नरेंद्र सिंह (48) बुधवार को बाइक से गौसपुर क्षेत्र में अपने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश में निकल पडे़, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन बंद होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। गांव से कुछ फासले पर राहगीरों ने बृहस्पतिवार सुबह रजबहे में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और बाइक उसके ऊपर गिरी हुई थी। रजबहे में पानी नहीं था जिससे राहगीरों की निगाह शव पर पड़ गई। शव की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान कामेंद्र तोमर, सूरतपाल सिंह, सरदार बुद्ध सिंह, मोनू, और नरेंद्र के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। किसान चादर ओढ़े हुए था। अनुमान है कि बाइक अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। हालांकि रजबहेे में पानी नहीं था, लेकिन गंभीर चोटें आने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव को घर ले गए और दोपहर बाद बालावाली में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।