{"_id":"5a4a81584f1c1bc5758bc614","slug":"161514832216-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नही
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जजी चौराहे पर एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
कोतवाली शहर के सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आशीष तोमर ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें जजी चौराहे पर एक व्यक्ति के बेहोशी में पड़े होने की सूचना मिली। वह जजी चौराहे पर पहुंचे और व्यक्ति को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक व्यक्ति की ठंड से मौत हुई है। एसआई आशीष ने बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला था। उस मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। उनके मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 साल है। मृतक को देखने से लग रहा था कि वह काफी दिनों से बीमार भी था।