{"_id":"595549e24f1c1bd2578b486b","slug":"161498761698-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव धंसने से दीवार गिरी, बालिका की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव धंसने से दीवार गिरी, बालिका की जान गई
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींव धंसने से दीवार गिरी बालिका की जान गई
बिजनौर। बारिश में नींव धंसने से गिरी दीवार के मलबे में दबकर एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव गंज निवासी सोमपाल सिंह की मौसेरी बहन सोनिया पति से विवाद होने के कारण काफी समय से उसके यहां रह रही है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश से सोमपाल सिंह के घर में दीवार के पास गेट की ओर पानी भर गया। पानी भरने से दीवार की नींव बैठने लगी। दोपहर को करीब 12 बजे बारिश रुकने पर सोनिया की बड़ी बेटी सात वर्षीय कशिश दीवार के पास खेलने लगी। अचानक ही दीवार की नींव तेजी से बैठी और सात फीट ऊंची दीवार भरभराकर कशिश के ऊपर गिर गई। दीवार गिरते ही सोनिया ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने मलबा हटाकर कशिश को बाहर निकाला और गांव में चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने कशिश को मृत घोषित कर दिया। कशिश की मौत से परिवार में कोहराम गच गया। शाम को परिजनों ने गंगा घाट पर कशिश का अंतिम संस्कार कर दिया।