{"_id":"65f9d461995df4c8980cd050","slug":"16120-employees-will-be-elected-28-will-be-given-training-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120977-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 16120 कर्मचारी कराएंगे चुनाव, 28 से दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 16120 कर्मचारी कराएंगे चुनाव, 28 से दिया जाएगा प्रशिक्षण
Tue, 19 Mar 2024 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। इस बार पूरे जिले में एक ही दिन में मतदान कराना चुनौती है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन रुपरेखा तैयार करने में जुटा है। इसी क्रम में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन कराते हुए कार्मिक कोड भी दिया गया है। चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 28 मार्च से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार 16120 कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान में रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने एनआईसी में मतदान कर्मियों का पहला रैंडमाइजेशन सोमवार की शाम सात बजे किया। रैंडमाइजेशन के वक्त सीडीओ पूर्ण बोरा, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी मौजूद रहे।
डीएम ने बताया कि रैंडमाइजेशन के बाद पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, मतदान अधिकारी द्वितीय और तृतीय के ड्यूटी आदेश प्रिंट कराकर भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 28 मार्च से विवेक कालेज में दो पालियों में कराया जाएगा। प्रत्येक पाली में 1500 कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण 31 मार्च तक चलेगा।