फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   16 buses went to election, passengers waiting for hours

Bijnor News: चुनाव में गई 16 बसें, घटों इंतजार कर रहे यात्री

Tue, 06 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
16 buses went to election, passengers waiting for hours
बिजनौर में उपचुनाव में रोडवेज बस जाने के कारण बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। चुनाव कराने के लिए बिजनौर डिपो से 16 बसें गई हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बस के इंतजार में यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ा रहा है। यात्री बस में सीट पाने के लिए खिड़कियों से अंदर घुस रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर, खतौली और मैनपुरी में विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। चुनाव में मतदान कर्मियों को पहुंचाने के लिए बसें लगाई गई हैं। बिजनौर डिपो की भी 16 बसें गई हैं। डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक आठ बसें रामपुर और आठ बसें दिल्ली गई हैं। क्योंकि दिल्ली में चुनाव हो रहे हैं। बस कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। चुनाव में बस जाने का सबसे ज्यादा असर मेरठ-दिल्ली रूट पर पड़ा है। इस रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या तो ज्यादा है, मगर बस बहुत कम हैं। चुनाव में सभी निगम की गई हैं। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली से आठ बसें वापस आ जाएंगी। जबकि आठ बसें तीन दिन बाद आएंगी।
विज्ञापन

चुनाव में बस जाने से यात्रियों को परेशानी तो हो रही हैं। मगर यात्रियों की भीड़ कम करने की पूरी कोशिश की जा रही है। डिपो पर जिस रूट के यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है, बस को उसी रूट पर भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र शर्मा, डिपो इंचार्ज

बिजनौर में उपचुनाव में रोडवेज बस जाने के कारण बस में सीट पाने के लिए खिड़कियों से चढ़ते यात्री।

बिजनौर में उपचुनाव में रोडवेज बस जाने के कारण बस में सीट पाने के लिए खिड़कियों से चढ़ते यात्री।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed