फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   157 polling personnel were absent in training

जिले में मुक्ति की ओर बढ़ रहा कोरोना

Thu, 10 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
157 polling personnel were absent in training
कोराना से मुक्ति की ओर बढ़ रहा जिला
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना घट रही है। जिसे देख लग रहा है कि अब कोरोना नियंत्रण में है। फरवरी महीने के शुरू से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। जिले में बीते हफ्ते में कोरोनामुक्त मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बृहस्पतिवार को जिले में 15 संक्रमित मिले हैं। जिसके चलते जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 133 रह गई है। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में 49 कोरोनामुक्त हुए हैं।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने भय की एक दीवार खड़ी कर दी है। जिसकी वजह से लोग तीसरी लहर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बाहर निकले। जिसकी वजह से कोरोना की तीसरी लहर का ज्यादा प्रकोप नहीं रहा। इसके साथ ही जिले में वैक्सीनेशन का स्टेटस भी अच्छा रहा। लोगों ने समय से ही वैक्सीन भी लगवाई, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी। जनवरी महीने में करीब 200 कोरोना संक्रमित मामले आ रहे थे। लेकिन फरवरी आते ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। अब जिले में रोजाना 15 से कम मामले आ रहे हैं। कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बृहस्पतिवार को जिले में 15 संक्रमित मिले हैं। जिसके चलते जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 133 रह गई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव की सलाह दी जा रही है। साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए भी कहा जा रहा है। क्योंकि अभी कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जिसके चलते सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही घरों से बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनांक कोरोना संक्रमित सक्रिय मामले कोरोनामुक्त मामले
4 फरवरी 49 563 120
5 फरवरी 17 503 77
6 फरवरी 16 420 99
7 फरवरी 12 280 152
8 फरवरी 15 211 84
9 फरवरी 11 167 55
10 फरवरी 15 133 49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed