फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भुड्डी व पूरनपुर में पहलवानों के बीच हुए कड़े मुकाबले

भुड्डी व पूरनपुर में पहलवानों के बीच हुए कड़े मुकाबले

Sun, 30 Jun 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
भुड्डी व पूरनपुर में पहलवानों के बीच हुए कड़े मुकाबले
पहलवानों ने एक-दूसरे को अपने दांव से किया चित
विज्ञापन

मंडावली (बिजनौर)। भुड्डी और पूरनपुर में पहलवानों के बीच कुश्ती के मुकाबले खेले गए। दंगल मैदान में पहलवानों ने कड़े संघर्ष के साथ एक-दूसरे को मात दी। एक मुकाबला बराबरी पर रहा। दंगल प्रेमी दर्शकों ने पहलवानों के मुकाबलों का भरपूर लुत्फ उठाया।
मंडावली के गांव भुड्डी में ग्राम प्रधान भोलू, शाहबुद्दीन व सुनील कर्णवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता विराट दंगल जारी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्यों से आए पहलवान दंगल में दांवपेंच लगा रहे हैं। शनिवार को दंगल रेफरी शिवचरण शर्मा व अकबर पहलवान की देखरेख में पहलवानों के बीच तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला रंगा पहलवान और देव सिंह शाहजहांपुर के बीच खेला गया। रंगा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देव सिंह को हराया। दूसरा मुकाबला गूंगा दिल्ली और राणा टाइगर उधमसिंहनगर के बीच खेला गया। रंगा पहलवान ने कड़े मुकाबले में राणा टाइगर पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला सिकंदर पहलवान गाजीपुर और अनूप गाजियाबाद के बीच बराबरी पर रहा। दंगल प्रेमी दर्शकों शाकिर, नितिन कर्णवाल, छुन्नू, भोलू प्रधान, माजिद आकाश, इकबाल, तसलीम, नजाकत आदि ने पहलवानों की कुश्ती का भरपूर आनंद लिया। दंगल आयोजकों की ओर से विजेता पहलवानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, विराट राष्ट्रीय एकता दंगल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि कुंवर भारतेंद्र सिंह, चौधरी वीर सिंह, चौधरी महराज सिंह, चौधरी गंगू सिंह, चौधरी हरपाल सिंह ने शुभारंभ किया। प्रिंस पहलवान बिजनौर और मोनू पहलवान जमनानगर के बीच दंगल का मुकाबला खेला गया। प्रिंस पहलवान ने शानदार दांवपेंच के साथ मोनू पहलवान पर जीत दर्ज की। इस अवसर पर रविराज, भोले, दीपा सिंह, दलीप सिंह, बुद्ध सिंह, धर्मेंद्र, सरदार बलदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed