फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मानदेय कटौती से अनुदेशकों में उबाल

मानदेय कटौती से अनुदेशकों में उबाल

Sun, 30 Jun 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मानदेय कटौती से अनुदेशकों में उबाल
बिजनौर। शासन ने जूनियर हाई स्कूलों में मानदेय पर तैनात अनुदेशकों के अप्रैल व मई माह के मानदेय का भुगतान सात हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से धनराशि भेजी है। इसे लेकर अनुदेशकों में उबाल है। मानदेय कटौती होने पर अनुदेशकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले के जूनियर हाई स्कूलों में 419 अनुदेशक तैनात हैं। मानदेय के रूप में प्रत्येक अनुदेशक को 8470 रुपये प्रति महीने के हिसाब से भुगतान होता रहा है। शासन ने आठ मार्च 2017 को अनुदेशकों का मानदेय 8470 रुपये से बढ़ा कर 17000 रुपये करने की घोषणा की थी। मगर, अभी तक इस पर कोई काम नहीं किया गया। अभी तक शिक्षा मित्रों को अप्रैल से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। अपर परियोजना निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने अब अनुदेशकों को अप्रैल व मई के महीने के मानदेय मात्र सात-सात हजार रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर अनुदेशक असमंजस में है। अनुदेशकों ने मानदेय कटौती करने पर चिंता जताई है। अनुदेशकों का कहना है कि सरकार ने वर्ष 2017 में मानदेय 17000 हजार रुपये प्रति महीने करने की घोषणा की थी। उन्हें घोषणा के अनुसार ही भुगतान किया जाना चाहिए। अनुदेशक एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, मुकुल पाल, कुलदीप सिंह, अंकित कुमार, हर्षदीप आदि ने बताया कि अनुदेशकों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। ऊपर से मानदेय में कटौती करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में अनुदेशकों के सामने आर्थिक तंगी आ जाएगी। शासन को अनुदेशकों के हितों का ध्यान रख कर मानदेय का भुगतान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed