फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कन्या जूनियर हाईस्कूल के कमरे हुए जर्जर

कन्या जूनियर हाईस्कूल के कमरे हुए जर्जर

Fri, 28 Jun 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
कन्या जूनियर हाईस्कूल के कमरे हुए जर्जर
स्योहारा। सहसपुर के कन्या जूनियर हाईस्कूल के कुछ कमरे दो वर्षों से बेहद जर्जर हालत में है। यह कभी भी गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बार बार अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मोहल्ले के लोगों ने अधिकारियों की लापरवाही के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सहसपुर में मोहल्ला हकीमपुरा में राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल है। स्कूल में 300 से अधिक बालिकाएं पढ़ने आती हैं। स्कूल के कमरे की दीवार की जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। लिंटर भी दीवार से अलग हो गया है। मोहल्लावासी मोहम्मद असलम, मोहम्मद अथर, राजा, वसीउद्दीन, मोहम्मद आसिफ आदि ने अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्कूल के जर्जर कमरे की दीवार और लेंटर कभी भी गिर सकते है। समाजसेवी अब्दुल रहमान ने इस बारे में मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उधर, प्रधान अध्यापक नफीस अहमद ने बताया कि बीएसए कार्यालय में इस बारे में लगातार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। मार्च माह में एक अवर अभियंता इसकी पैमाइश आदि करके ले गया था। अभी तक कुछ हुआ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed