फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हादसा होने पर लोगों की मदद करेगी क्यूआरटी

हादसा होने पर लोगों की मदद करेगी क्यूआरटी

Fri, 28 Jun 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
हादसा होने पर लोगों की मदद करेगी क्यूआरटी
बिजनौर। कहीं भी सड़क हादसा होने पर लोगों की मदद के लिए क्विक रिसपांस टीम (क्यूआरटी) उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही क्यूआरटी टीम यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ करेगी।
विज्ञापन

जिले में आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। शासन भी सड़क हादसों को लेकर गंभीर है। शासन ने अफसरों को सड़क हादसे रोकने के साथ यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए हैं। अफसरों की टीम भी इसके लिए अलग से प्लान बनाने में जुटी है। अब प्रशासन ने कहीं भी सड़क हादसा होने पर क्यूआरटी का गठन करने का फैसला किया है। अक्सर कहीं भी हादसा होने पर पुलिस की टीम दौड़ती तो है, कई बार वह समय पर नहीं पहुंच पाती। लोग भी पुलिस पर आरोप लगाते रहते हैं। अब क्यूआरटी टीम हादसे की कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल व हादसों में मरने वाले लोगों के परिजनों की मदद करेगी। हादसा छोटा हो या बड़ा, क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचकर मदद देगी। इस मामले में क्यूआरटी कोई हीलाहवाली नहीं करेगी।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक बिजनौर जिले में सड़क हादसों में घायलों और मृतकों के परिजनों की भी मदद के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। कहीं भी हादसे की सूचना मिलने पर क्यूआरटी तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इसके अलावा क्यूआरटी को किसी और काम में नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed