{"_id":"5d150e638ebc3e3cb67b5e5f","slug":"15616610082-bijnor-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दर की प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दर की प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भाकियू के बैनर तले किसानों ने बिजली दर की प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
बिजनौर तहसील में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव के समय सरकारें किसानों को सिंचाई के लिए नि:शुल्क कनेक्शन देने की बात करती हैं लेकिन अब विद्युत दरें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान सरकार ने सामान्य योजना के अंतर्गत निजी नलकूप में कनेक्शन की लंबाई 300 से घटाकर 190 मीटर कर दी है। इससे कनेक्शन लेने का भार भी किसानों पर ही बढ़ गया है। सामान्य योजना में कनेक्शन में दी जाने वाली सब्सिडी में वृद्धि की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार व तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह को देते हुए बिजली दर में वृद्धि न करने, गन्ने का भुगतान ब्याज सहित कराने, फसलों की बिक्री समर्थन मूल्य के अनुसार कराने, बुंदेलखंड में किसानों के सभी शुल्क माफ करने, किसान सम्मान निधि योजना का अंशदान बढ़ाकर दस हजार रुपये करने, एनजीटी के पुराने वाहनों के आदेश से ट्रैक्टर को मुक्त करने की मांग की गई। अध्यक्षता धीर सिंह बालियान व संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह, तहसील अध्यक्ष विकास कुमार, सुनील प्रधान, डा. विजयपाल सिंह, संदीप त्यागी, दीपक तोमर, मुनिदेव, विकार अहमद आदि मौजूद रहे।
मनोनयन
बिजनौर। भाकियू बिजनौर तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने गांव शहबाजपुर निवासी योगेश कुमार को तहसील उपाध्यक्ष बनाया है।