{"_id":"5d150e5a8ebc3e3ccd74fad9","slug":"156166099815-nazibabad-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में वाटर लेवल गिरने से गहरा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में वाटर लेवल गिरने से गहरा पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। भीषण गर्मी में नगर पालिका के लिए पेयजल आपूर्ति चुनौती बनी है। ओवर हैड टैंक आधा होते ही पानी का प्रेशर कम होने से कई मोहल्लों को पेयजल संकट गहरा गया है। हालांकि नगरपालिका जल विभाग ने ओवर हैड टैंक का प्रेशर बनाए रखने के लिए एक अतिरिक्त नलकूप का बोरिंग कराया है।
नगरपालिका द्वारा नगर को पेयजल आपूर्ति देने के लिए एकमात्र ओवर हैड टैंक के साथ कई मोहल्लों में नलकूप स्थापित किए हैं। नगरपालिका द्वारा संचालित नलकूपों से सीधे घरों में पेयजल आपूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी में वाटर लेवल गिर जाने से कुछ नलकूप में पानी कम आ रहा है। नलकूप द्वारा प्रेशर कम होने से पानी कई घरों में नहीं पहुंच रहा है, जिससे नगरवासियों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ओवर हैड टैंक के आधे होने पर पानी का प्रेशर कम होते होने पर नगर के कई घरों में पानी आपूर्ति ठप हो जाती है। हालांकि नगर पालिका जल विभाग ने एकमात्र ओवर हैड टैंक को कई नलकूपों से जोड़कर नगर को जलापूर्ति करने का प्रयास किया है। ओवर हैड टैंक का प्रेशर बनाए रखने के लिए नगरपालिका जल विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट एक अतिरिक्त नलकूप का बोरिंग शुरू कराया है। बोरिंग कार्य पूरा होते ही नलकूप को ओवर हैड टैंक से जोड़ा जाएगा।