फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हर कीमत पर किया जाएं जल संरक्षण: अनिल

हर कीमत पर किया जाएं जल संरक्षण: अनिल

Sun, 23 Jun 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
हर कीमत पर किया जाएं जल संरक्षण: अनिल
नींदडू़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गांव पंचायतों की खुली बैठकों में जल संरक्षण और वर्षा के जल का संचयन करने की जानकारी दी गई। नींदडू़ खास के पंचायत भवन में नींदडू़खास तथा बाजीदपुर-बीरू पंचायतों की खुली बैठकों में एडीओ (पंचायत) अनिल कुमार ने जल को मानव जीवन के लिए अत्यावश्यक बताया। कहा कि जल का सदुपयोग करें तथा पानी का किसी भी स्थिति में दुरुपयोग न करें। इंडिया मार्का हैंडपंप के पास सोखता गड्ढे बनाए जाने चाहिए। सबमर्सिबल का उपयोग करने वाले परिवारों को भी अपने यहां जल संरक्षण की ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। इस बाबत तालाबों का भी जीर्णोद्धार किया जाना आवश्यक है। इस अभियान के तहत ग्राम प्रधानों द्वारा पंचायत स्तर पर प्रत्येक परिवार को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर दोनों गांवों में जल संचयन जागरूकता रैलियां निकाली गई। नींदडू़ खास में बैठक की अध्यक्षता प्रधान रेशमा तथा बाजीदपुर-बीरू में प्रधान रफत जहां ने की। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर नींदडू़ खास में ताराचंद, मोहम्मद आफाक, मुदस्सर अली, सलीम अहमद, जमील कुरैशी, नबील अहमद, गुलशन बाल्मीकि, इकबाल अहमद, शकीना खातून, राजो देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे। बाजीदपुर-बीरू में अथर हुसैन, मोहम्मद आसिफ, तौफीक अहमद, आरिफ हुसैन, मोहम्मद नासिर, नसीम अहमद, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, राजपाल सिंह, मतीन अहमद तथा गुफरान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed