फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिपाही ने ही रचा था शारीरिक शोषण करने के लिए षड्यंत्र

सिपाही ने ही रचा था शारीरिक शोषण करने के लिए षड्यंत्र

Sun, 23 Jun 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिपाही ने ही रचा था शारीरिक शोषण करने के लिए षड्यंत्र
सिपाही ने शारीरिक शोषण करने के लिए रचा था षड्यंत्र
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। फर्जी तरीके से सिपाही की ट्रेनिंग लेने के आरोप में पकड़ी गई महिला प्रशिक्षु के पिता ने धामपुर थाने में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है सिपाही उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण करना चाहता था। इसीलिए उसने उसे फर्जी तरीके से पुलिस ट्रेनिंग स्कूल तक पहुंचाया। युवती के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर आसरा निवासी राजकुमार की पुत्री प्रीति फर्जी तरीके से ट्रेनिंग लेने के आरोप में पीटीएस मेरठ में पकड़ी गई थी। उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने का आरोप लगा था। महिला प्रशिक्षु के पिता राजकुमार ने एसपी संजीव त्यागी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी पुत्री मेडिकल का कॉल लेटर पूछने के लिए नहटौर थाने आती जाती थी। इसी दौरान धामपुर थाने में तैनात सिपाही कपिल उसे मिला। कपिल ने ही फर्जी कॉल लेटर देकर पूरा प्लान तैयार किया और प्रीति को ट्रेनिंग के लिए लखीमपुर भेज दिया। आरोप है कि कपिल ने उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण भी किया है। लखीमपुर खीरी से बरेली और रामपुर में भी प्रीति को ट्रेनिंग दी गई। उसके बाद मेरठ पीटीएस में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। जब उसकी पुत्री के फर्जी दस्तावेज थे तो पूर्व के कई प्रशिक्षण केन्द्रों पर उसे ट्रेनिंग कैसे दी गई। इस दौरान उसके दस्तावेजों की जांच कर उसे पकड़ा क्यों नहीं गया। राजकुमार का कहना है कि सिपाही कपिल ने ही उसकी पुत्री को एक साजिश के तहत फंसाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed