फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंचायतों में खाली पड़े स्थानों को भरने को चुनाव प्रकिया शुरू

पंचायतों में खाली पड़े स्थानों को भरने को चुनाव प्रकिया शुरू

Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
पंचायतों में खाली पड़े स्थानों को भरने को चुनाव प्रकिया शुरू
पंचायतों में खाली पड़े स्थानों की चुनाव प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

धामपुर/रेहड़। 21 जून से ब्लॉक अफजलगढ़ में ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े स्थानों पर उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2019 -20 के लिए ब्लॉक अफजलगढ़ में पंचायतों में रिक्त पड़े प्रधान पद व पंचायत सदस्य पद पर उप चुनाव की प्रक्रिया 21 जून से आरंभ हो गई है। उन्होंने बताया ग्राम पंचायत जयनगर और जटपुरा में ग्राम प्रधानों के निधन के कारण अनारक्षित पदों पर तथा कुआखेड़ा में वार्ड संख्या 2, 3 व 5 में सदस्य पद अनु.जाति महिला तथा रसूलपुर आबाद में वार्ड संख्या 11 पर सामान्य सीट के लिए रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है।

जिसके लिए नामांकन पत्र 26 जून तक जमा किये जा सकेंगे। जांच 27 जून, वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 28 जून, मतदान 6 जुलाई और मतगणना 8 जुलाई को होगी। एआरओ ने बताया कि पहले दिन 21 जून को नाम निर्देशन पत्रों की कोई बिक्री नहीं हुई। निर्वाचन अधिकारी अल्हैपुर योगेशपाल ने बताया कि यहां पर छह पंचायतों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद को लेकर छह जुलाई को मतदान होना है। इन पंचायतों में बालकिशनपुर वार्ड 11 ओबीसी महिला, शहअलीपुर नीचल अनु. जाति वार्ड दो, ठाटजट एससी वार्ड सात, सद्दोबैर एससी महिला वार्ड तीन, सददोबैर ओबीसी वार्ड नंबर आठ, कौड़ीपुरा ओबीसी महिला वार्ड नंबर एक, किरारखेड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य अनारक्षित वार्ड 54 शामिल है। नामांकन पत्रो की बिक्री शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को एक भी पर्चे की बिक्री नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed