{"_id":"5d0d1a028ebc3e014601f6dc","slug":"15611396993-dhampur-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में गूंजेगा बालिका इंटर कॉलेज का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में गूंजेगा बालिका इंटर कॉलेज का मुद्दा
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोक सभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद ने बताया कि अब धामपुर का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जल्द ही चालूूू होकर रहेगा। इस कॉलेज को चालू कराने के मामले को वह सोमवार से शुरू होने वाले लोकसभा सत्र में दमदार तरीके से उठाएंगे। बताएंगे कि लोकसभा क्षेत्र में ऐसे कई भवन और हैं जो लाखों की लागत से बने हैं, लेकिन उनका उपयोग अभी तक नहीं हो रहा है।
कहा कि कॉलेज का अभी तक चालू न होना प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का नाकामी का प्रतीक है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वैसे तो सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं को उनका हक और सम्मान देने की बात करती है। यथार्थ में बेटियों को उनकी मूलभूत शिक्षा से दूर रखा जा रहा है। यह कॉलेज चल गया होता तो न जाने कितनी बेटियों इसमें पढ़ लिखकर देश की तरक्की में योगदान करतीं। सांसद ने धामपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ की आशंका की प्रबल संभावना जता इसे भी सत्र में उठाने की बात कही है। बताया कि वह 22 जून को धामपुर में अपने आवास पर सवेरे 10 बजे से लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण कराएंगे। वहीं, छात्रा ज्योति रानी और उपासना ने प्रदेश के सीएम से जल्द ही कॉलेज को चालू कराने की मांग की। महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि कॉलेज के चालू कराने में व्यवधान बने अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। समाजसेवी संगीता रानी ने कहा कि धामपुर नगर में अब तक कोई बालिका शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज नहीं था। सरकार ने इसे बनाया तो शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे चालू कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।