फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बछड़े को निवाला बनाया

बछड़े को निवाला बनाया

Thu, 13 Jun 2019 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
बछड़े को निवाला बनाया
बछड़े को निवाला बनाया
विज्ञापन

जलीलपुर। गांव अकबरपुर के जंगल में बछड़े पर हमला कर जंगली जानवर ने निवाला बना लिया। जंगली जानवर के देखे जाने से किसानों में भय है। गांव अकबरपुर मजरा सैंद्वार, सीमली, सब्दलपुर, नाईपुरा व घंसूरपुर आदि के जंगल में जंगली जानवर के देखे जाने से ग्रामीणों में भय है। अकबरपुर के जंगल में प्रदीप कुमार के खेत में बछड़े को घायल कर निवाला बना लिया। बछड़े के शरीर को कई जगह से फाड़ दिया। गांव सब्दलपुर तेली के हरवीर सिंह ईंट भट्टा पर घोड़ा बुग्गी चलाते है। दो तीन दिन पहले सुबह सवेरे भट्टे पर जाते समय ईंख से निकलकर जंगली जानवर ने हमला करने का प्रयास किया। हरवीर सिंह के शोर मचाने पर सोमपाल सिंह आदि ने मिलकर जानवर को भगाया। जंगली जानवर को लेकर ग्रामीण एक मत नही है कोई चीता बताता, कोई गुलदार बता रहा है। ग्रामीणों शूरवीर सिंह, नीरज कुमार, जगतवीर सिंह, महेश कुमार आदि ने पिंजरा लगवाकर जंगली जानवर को पकड़वाने की मांग की है। वन विभाग का अधिकारियों के अनुसार जलीलपुर के जंगल में मिले निशान मादा गुलदार या बाघिन के हैं। अगर निशान बाघिन के हैं तो वह वयस्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed