फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पावर हाउस पर खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप

पावर हाउस पर खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप

Sun, 02 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पावर हाउस पर खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप
पावर हाउस पर खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा पावर हाउस पर आई खराबी के चलते सिंचाई विभाग की पुराने कालागढ़, इस्लामनगर बाजार आदि आबादी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप है, जिसकी वजह से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रमजान में बिजली न होने के कारण नमाजियों व रोजेदारों को परेशानी हो रही है।

पुराना कालागढ़ में अलविदा जुमे के रोज से बिजली आपूर्ति ठप है। चिलचिलाती गर्मी और उमस के दौरान बिजली न होने से घरों से बाहर रहकर नागरिकों को समय बिताना पड़ रहा है। वहीं रात में भारी समस्या हो रही है। इसके अलावा इन दिनों पवित्र रमजान का महीना है ऐसे में रोजेदारों को दिन, सांय काल और सहरी के दौरान भारी समस्या है। नागरिकों शमशुद्दीन अंसारी, इरशाद अहमद,अय्यूब अहमद, प्रदीप कुमार आदि का कहना है कि आए दिन पुराना कालागढ़ में बिजली की समस्या आम हो रही है। बाजारों में काम काज ठप है। गेहूं पीसने की चक्की बंद है। वैकल्पिक रूप से जनरेटर से चक्की चलानी पड़ रही हैं, जिससे गेहूं पिसाने वाले को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिससे नागरिकों में बिजली विभाग के प्रति रोष फैल रहा है। इस विषय में शीघ्र ही शासन से शिकायत की जाएगी। वहीं रामगंगा जल विद्युत गृह पर नियुक्त अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि पावर हाउस पर आई खराबी के चलते आरपीएस 4 फीडर बंद हैं। जिसकी वजह से इस फीडर पर बिजली नहीं है। खराबी को दूर कराया जा रहा है, जिसे दूर करने के लिए बाहर से भी व्यक्ति बुलाए गए हैं। खराबी को दूर होने में समय लगेगा। ऐसे में पुराना कालागढ़ को बिजली दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जिसके तहत डीजल पावर हाउस से पुराना कालागढ़ को बिजली दी जाएगी। इस संबंध में पावर हाउस के जेई को बताया जा चुका है। जब पावर हाउस से समस्या दूर हो जाएगी तो यहां से बिजली आपूर्ति रोज के समान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed