{"_id":"5cf2c533bdec2207167eeafc","slug":"155941411312-bijnor-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमराई बिजली व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरमराई बिजली व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन
नूरपुर। भीषण गर्मी में चरमराई विद्युत व्यवस्था से लोगों में रोष पनप रहा है। शनिवार को व्यापारियों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। व्यापारियों ने एसडीओं से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा तथा आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पिछले कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली से नगरवासी परेशान हैं। भीषण गर्मी में बार-बार ट्रिपिंग व बिजली कट होने से लोग गर्मी में परेशान हैं। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष तसलीम अहमद और नगराध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर के व्यापारी एकत्र होकर उपखंड कार्यालय पहुंचे और बिजली विभाग के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि बार-बार बिजली ट्रिप होने व लो वोल्टेज के कारण व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है और भीषण गर्मी में रोजेदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग करते हुए शेड्यूल के अनुसार बिजली दिए जाने की मांग की। इस दौरान तसलीम अहमद, रविंद्र सिंह, अजयवीर चौधरी, मुकेश जोशी, असलम मलिक, सरदार हरभजन सिंह, शाहनवाज मलिक, मुकुल गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे। अवर अभियंता बीएल वर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण फाल्ट होने से समस्या हो रही है। वह नया केबिल डलवाकर आपूर्ति सुचारु रखने का प्रयास कर रहे हैं।