फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रोडवेज बस स्टेशन के पास लगेज वाहनों का जमघट

रोडवेज बस स्टेशन के पास लगेज वाहनों का जमघट

Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन के पास लगेज वाहनों का जमघट
रोडवेज बस स्टेशन के पास लगे वाहनों का जमघट
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर बस स्टेशन के पास पूरे दिन लगेज वाहनों का जमघट लगा रहता है। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते डग्गामार अनाधिकृत रूप से यात्री और सामान ढोकर परिवहन निगम को प्रतिदिन हजारों रुपये का चूना लगा रहे हैं।
रोडवेज बस स्टेशन के पास डग्गामार वाहन चालकों ने अवैध रूप से अपना अड्डा बना लिया है। डग्गामारों ने परिवहन निगम की व्यवस्था को बिगाड़ रखा है। सुबह से ही रोडवेज बस स्टेशन के पास माल वाहनों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। कई बार मना करने के बावजूद डग्गामार वाहन चालक वहां से हटने को तैयार नहीं होते हैं। ये वाहन चालक जिले ही नहीं जिले से बाहर के लिए भी सामान ढोते हैं। लोगों के कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन का रवैया इनके प्रति उदासीन है। प्रशासन के बेरुखी वाले रवैये के चलते ये डग्गामार माल वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

माल वाहन चालक यहां से अनाधिकृत रूप से यात्री और सामान ढोते हैं। नियमानुसार रोडवेज स्टेशन की परिधि के करीब एक किलोमीटर तक कोई भी यात्री या माल वाहन का अड्डा नहीं बनाया जा सकता। लेकिन इसके बावजूद प्रतिदिन यहां से लगेज ढोया जाता है। अफसरों की मानें तो जब तक प्रशासन का डंडा चलता है तो दो चार दिनों के लिए रोडवेज के आसपास ऐसे वाहन चालक दिखाई नहीं देते, लेकिन थोड़े दिन बीतने के बाद फिर से यही रवैया शुरू हो जाता है। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed